देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। सभी राज्यों से कोविड-19 के रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में संक्रमण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए सरकार की ओर से तमाम एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है और कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विकलांग कर्मचारियों और गर्भवती महिलाओं को कार्यालय आने से राहत दी गई है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी।
#कोरोना विषाणू संसर्गाच्या वाढत्या प्रादुर्भावाच्या पार्श्र्वभूमीवर, #केंद्र_सरकारनं दिव्यांग कर्मचारी आणि गर्भवतींना कार्यालयात येण्यापासून सवलत दिली आहे. पंतप्रधान कार्यालयाचे राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह यांनी ही माहिती दिली.
— AIR News Mumbai, आकाशवाणी मुंबई (@airnews_mumbai) January 10, 2022
@PMOIndia