मध्य प्रदेश सरकार 18 से 40 साल की उम्र के 12वीं पास युवाओं के लिए उद्योग क्रांति योजना लाने की तैयारी कर रही है। शिवराज कैबिनेट की आज होने वाली बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से सरकार यह नई योजना ला रही है।

युवाओं को होगा फायदा
मुख्यमंत्री उद्योग क्रांति योजना के तहत 12वीं पास 18 से 40 साल के युवाओं को 1 लाख से 50 लाख तक का कर्ज दिया जाएगा। मैन्युफैक्चरिंग युवाओं को एक लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक के कर्ज पर सरकार लोन गारंटी और 3 फीसदी ब्याज सब्सिडी देगी.

वहीं कंप्यूटर सेंटर, कियोस्क आदि सेवा प्रदाता के रूप में काम शुरू करने के इच्छुक युवाओं को 1 लाख से 25 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। जिस पर सरकार 3 फीसदी ब्याज सब्सिडी देगी।

उल्लेखनीय है कि एमएसएमई विभाग ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का खाका तैयार कर लिया है। एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का कहना है कि अब हर साल लाखों युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

उद्यम क्रांति योजना क्या है?

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के 66वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना को शुरू करने की घोषणा की थी. युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह योजना सरकार के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकती है। इस योजना की मदद से युवा अपना उद्यम स्थापित कर सकते हैं। जिसके लिए सरकार उन्हें कर्ज देगी। इन लोगों को सरकार गारंटी भी देगी।