मध्य प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लगातार पांचवीं बार स्वच्छता रैंकिंग में नंबर एक आने पर इंदौर को बड़ा इनाम मिल सकता है. इंदौर में सफाई कर्मियों को नियमित किया जा सकता है.

इंदौर में सफाई कर्मचारियों ने अच्छा काम किया है, सरकार उन्हें नियमित करने पर विचार करेगी. पुलिस आयुक्त प्रणाली के बारे में मंत्री ने कहा कि व्यवस्था के परिणाम अच्छे रहे तो इसे अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा. अच्छे नतीजे नहीं आए तो भोपाल-इंदौर से पुलिस कमिश्नर सिस्टम भी वापस कर दिया जाएगा.