छह साल बाद लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में प्रवेश कर लिया है. आज बिहार में उपचुनाव के लिए लालू प्रसाद ने एक रैली को संबोधित किया और आज उनका वहीं पुराना तेवर फिर देखने को मिला. बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लालू प्रसाद ने कहा, 'नीतीश कहते हैं कि लालू प्रसाद मुझे गोली मार सकते हैं लेकिन मेरा कहना है, मैं तुम्हें क्या मारूं, तुम खुद मरने वाले हो.
हमने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार का विसर्जन हो रहा है, नीतीश बोलते हैं कि हमें गोली मार दे। हम क्यों तुम्हें गोली मारेंगे तुम खुद मर जाओगे: तारापुर में आयोजित रैली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव pic.twitter.com/aUxmBQmsWq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2021
लालू प्रसाद ने कहा, "मैंने कभी धर्मनिरपेक्षता से समझौता नहीं किया लेकिन नीतीश कुमार आरएसएस "RSS" की गोद में बैठ गए हैं." बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें धोखा दिया और अपनी सरकार बना ली. अगर मैं जेल में न होता तो ऐसा नहीं होता.
आज 6 वर्ष बाद अपनी जनता मालिक के बीच जाकर मेरा रोम-रोम हर्षित है! आह्लादित है!
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 27, 2021
इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आपने हमें पुनः ऊर्जामयी कर दिया है।
आप सभी से अपील है कि युवाओं, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों और गरीबों की पीड़ा ख़त्म करने के लिए राजद की जीत सुनिश्चित करें। pic.twitter.com/vjFIC6zgki
लालू प्रसाद ने आगे कहा कि, अगर किसी राजद समर्थक को धमकी दी जाती है तो यह उचित नहीं होगा. केंद्र सरकार द्वारा किए गए 15 लाख वादों का क्या हुआ ? भाजपा सरकार ने सभी रेलवे और जहाजों को बेच दिया है. नीतीश कहते थे कि मैं बीजेपी के साथ नहीं जाऊंगा लेकिन अब उनकी सरकार का हाल देखिए. कोई एक तरफ खींच रहा है तो कोई दूसरी तरफ खींच रहा है.