बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मिंटो हॉल में पूरी हुई। कार्यसमिति की बैठक में मिंटो हॉल का नाम स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे के नाम पर करने का ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ सरकार को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इधर मिंटो हॉल का नाम बदलने पर कांग्रेस ने आपत्ति की।