माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने वर्ष 2022 में होने वाली 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं के नामांकन, भरने और भरे गए आवेदन पत्रों में ऑनलाइन संशोधन के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
अगर परीक्षा से पहले किसी भी छात्र के फॉर्म में कोई त्रुटी हुई है तो वह 15 दिसंबर 2021 से पहले त्रुटि सुधार कर सकते हैं। इसके बाद कोई संशोधन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में मंडल ने दिशा • निर्देश भी जारी कर दिए है।
प्रदेश में अभी तक 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 17 लाख छात्रों ने आवेदन किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार मप्र शासन द्वारा मान्यता प्राप्त और मंडल से संबंद्धता प्राप्त संस्थाओं के द्वारा भरे गए नामांकन फार्म, ग्राह्यता फार्म या परीक्षा आवेदन पत्रों का शुल्क जमा न होने की जानकारी संस्थावार, संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, जिला शिक्षा अधिकारी एवं मंडल के संभागीय अधिकारी के लागिन में उपलब्ध
कराई जाएगी। संबंधित अधिकारी कार्य को समयावधि में पूरा कराएंगे। नामांकन के लिए 30 नवंबर तक नियमित शुल्क 250 रुपये और विलंब शुल्क 300 रुपये रहेगा। परीक्षा फार्म के लिए 30 नवंबर तक नियमित शुल्क 900 रुपये और विलंब शुल्क 2,000 रुपये रहेगा। यही 31 दिसंबर तक नियमित विलंब शुल्क 5,000 रुपये रहेगा। इसके साथ ही माशिमं की परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र के 1 माह पूर्व नियमित शुल्क विलंब शुल्क 10,000 रुपये हो जाएगा। वही परीक्षा आवेदन पत्र में संशोधन के लिए 15 दिसंबर तक 300 रुपये और फिर अंतिम तिथि के बाद में किसी भी प्रकार का संशोधन किया जा सकेगा।
माशिमं और ओपन बोर्ड की परीक्षाओं की ये हैं तारीखें
फरवरी से 10 मार्च और कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा
17 फरवरी से 12 मार्च की अवधि में होगी। सभी परीक्षाएँ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएँ उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी
प्रदेश में 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 से 20 मार्च 2022 के बीच होगी। वहीं मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा रुक जाना नहीं योजना के तहत 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 दिसंबर से प्रारंभ होगी जो 30 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा प्रात 8 बजे से अपरान्ह 11 बजे तक संपन्न होगी। दोनों परीक्षाओं में करीब प्रदेश भर से करीब 60 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इसका भी टाइम टेबल नीचे दिया गया है।
छमाही परीक्षाएं : आज 11वीं का हिंदी और 12वीं का अंग्रेजी का पेपर
प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में बोर्ड पैटर्न पर ऑफलाइन मोड में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छमाही परीक्षाएं शुरू हो गई है। मंगलवार को परीक्षा के दूसरे दिन कक्षा ग्याहरवीं का हिंदी और कक्षा बारहवीं का अंग्रेजी का पेपर रहा। दो पाली में आयोजित परीक्षाओं में पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक 9वीं एवं 11वीं की परीक्षाएं कराई गई। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 12-30 बजे
से 3-30 बजे तक कक्षा 10वीं एवं 12वीं तक की एग्जाम हुई।. उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के चलते लंबे समय बाद स्कूलों में छमाही परीक्षाओं का किया जा रहा है। बीते सालों के अनुभव को ध्यान में रखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने बोर्ड पैटर्न पर ऑफलाइन मोड में परीक्षाएं आयोजित कराई हैं। इसके लिए डीपीआई ने सभी जिले के जिला शिक्षा अधिकारियों को विमर्श लागइन में प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। पेपर लीक होने के मामलों को ध्यान में रखते हुए डीईओ की निगरानी में सभी स्कूलों को एग्जाम की सामाग्री भी वितरित की जा रही है।