भोपाल. हमीदिया अस्पताल में मीडिया एंट्री पर रोक लगा दी गयी है। अस्पताल की कमियों को छुपाने के लिए लगाई रोक। अग्नि कांड के बाद खुल रही थी अस्पताल की पोल. प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को किया तैनात।

बता दें कि, पिछले महीने हमीदिया अस्पताल में नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एसएनसीयू) में आग लगने के बाद मंगलवार शाम तक करीब आठ बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर ले जाया गया। हमीदिया प्रशासन ने अगले दिन इनमें से केवल चार बच्चों की मौत की पुष्टि करना जारी रखा। इससे बाकी चार बच्चों की मौत पर सवाल खड़े हो गए। यहां के नियोनेटल वार्ड में लगी आग ने एक और उमस में सियासत गर्म कर दी थी।