हर व्यक्ति का एक ऐसा पहलू होता है जो उसके स्वभाव का एक अलग ही अंदाज बयां करता है ऐसी ही है मध्य प्रदेश की विधायक रामबाई। आमतौर पर वह सोशल मीडिया में झगड़ालू स्वभाव के कारण वायरल हो जाती हैं।

कभी वह किसी अफसर से झगड़ पड़ती हैं तो कभी बीजेपी या कांग्रेस के नेताओं से। कभी वह अपने बयानों से सुर्खियां हासिल करती हैं तो कभी अपने पति के लिए सीमा से बाहर जाकर काम करने के लिए। लेकिन RAM बाई डांस और गाने का शौक भी रखती हैं। हाल ही में उन्होंने एक डांस किया यह डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस डांस में RAMBAI मुझे नौलक्खा गाने पर परफॉर्म करती हुई दिखाई दे रही है।