भिंड शहर में शादी समारोह के दौरान बारातियों द्वारा हर्ष फ़ायर की घटना सामने आयी है. जिसका एक वीडियो भी सोसल मीडिया पर जम कर वायरल ही रह है. प्रतिबंध के बावजूद हर्ष फ़ायर करने को लेकर पुलिस ने बाराती पक्ष पर मुक़दमा क़ायम कर जांच सुरु कर दी है.
दरअसल दो साल के लम्बे इंतज़ार के बाद एक बार फिर बिना किसी पाबंदी शादियों का दौर शुरू हो गया है. और इसके साथ ही चम्बल में हर्षफ़ायर की गूंज भी, भिंड शहर में रविवार शाम एक शादी समारोह में हर्ष फ़ायर की घटना सामने आयी है. बारात निकालने के दौरान शहर के हाउसिंग कॉलोनी इलाक़े में बारातियों ने दो हर्ष फ़ायर किए हैं जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, घटना लेकव्यू होटेल के बाहर की बतायी जा रही है.
इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस भी सक्रिय हो गयी है. सीएसपी आनंद राय के मुताबिक़ उन्होंने शहर कोतवाली टीआई से इस मामले में तुरंत जाँच कर प्रकरण पंजिबद्ध किए जाने के निर्देश दिए है. साथ ही आमजन से भी अपील की है कि आने वाले समय में यदि किसी भी शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम में हर्षफ़ायर की घटना सामने आती है तो तुरंत पुलिस द्वारा सम्बंधित पक्ष पर मुक़दमा क़ायम किया जाएगा.
गौरतलब है की बीते सालों में शादियों के दौरान हर्ष फ़ायर की कई घटनायें सामने आयी हैं जिनमें गोली लगने से गम्भीर हादसे हुए हैं जिसको देखते हुए हर्ष फ़ायर पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है, बावजूद लोग शादियों में हर्ष फ़ायर कर प्रतिबंध का उल्लंघन करते हैं.