नई दिल्ली: 30 अक्टूबर को तीन लोकसभा सीटों और 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 29 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। सीट के लिए वोटों की गिनती मंगलवार 2 नवंबर को जारी है। सुबह आठ बजे से प्रक्रिया शुरू हों गई है।
चुनाव आयोग ने असम में पांच, पश्चिम बंगाल में चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय में तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान में दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना में एक-एक सीटों के लिए उपचुनाव कराए।
लोकसभा की तीन में से दो सीटों पर बीजेपी आगे :
मध्य प्रदेश के खंडवा और हिमाचल प्रदेश के मंडी में बीजेपी आगे चल रही है। दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर शिवसेना आगे चल रही हैं।
राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस में भिड़ंत :
राजस्थान की दो विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। धारियावाड़ और वल्लभनगर में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तिवत और धारियावाड़ से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा की मौत के कारण उपचुनाव हुआ है।
मध्य प्रदेश की चारों सीटों पर बीजेपी आगे:
मध्य प्रदेश उपचुनाव में बीजेपी चारों सीटों पर आगे चल रही है। हालांकि रैगाव और खंडवा में बीजेपी की बढ़त दूसरे दौर में कम हुई है, लेकिन खंडवा लोकसभा सीट बीजेपी के खाते में जाती दिख रही है।
By-election to Assembly constituencies | In Himachal Pradesh, now Congress leading on 2 seats & BJP on 1 (total 3 seats). In Madhya Pradesh, now BJP leading on 2 seats & Congress on 1 (total 3 seats). pic.twitter.com/n811ZtScQZ
— ANI (@ANI) November 2, 2021
बिहार की दोनों सीटों पर राजद-जदयू में भिड़ंत :
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) बिहार के तारापुर और कुशेश्वर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आगे चल रहा है। तारापुर में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह मौजूद हैं। तीसरे दौर में भी राजद कुशेश्वर में आगे थी। यहां राजद 670 वोटों से आगे चल रही थी लेकिन सुबह 10 बजे के बाद जदयू यहां आगे है।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सबसे आगे :
पश्चिम बंगाल में भी उपचुनाव हो चुके हैं। दिनहाटा, खरदाहा, गोसाबा और शांतिपुर विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था। यहां तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच भिड़ंत है। हालांकि टीएमसी फिलहाल काफ़ी आगे है।
असम और कर्नाटक में बीजेपी आगे :
13 राज्यों के विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी असम में तीन और कर्नाटक में एक सीट पर आगे चल रही है।
By-election to Assembly constituencies across 14 states | NPP & UDP leading on 1 seat each in Meghalaya (total 2 seats), Mizo National Front on the 1 seat in Mizoram, Congress leading on both seats in Rajasthan and BJP leading on the lone seat in Telangana. pic.twitter.com/Exw09V57by
— ANI (@ANI) November 2, 2021