मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना और बेटों के साथ मंगलवार रात साढ़े नौ बजे हिल स्टेशन पचमढ़ी पहुंचे। सीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस लाइन होशंगाबाद की फोर्स को पचमढ़ी भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सीएम दो दिन पचमढ़ी में रहेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि नए साल का जश्न सीएम परिवार के साथ पचमढ़ी में भी हो सकता है।
आज होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में रविशंकर भवन परिसर में धर्मपत्नी @SadhnaShivraj और पुत्र @ks_chauhan23 के साथ आम का पौधा लगाया।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 29, 2021
प्रकृति के बीच समय व्यतीत कर अपार सुख की अनुभूति होती है। यह सुख हमारी भावी पीढ़ियों को भी मिले, इसके लिए हम सभी पौधरोपण करें। #OnePlantADay pic.twitter.com/1EqnmMuFeR
कोरो में संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने पचमढ़ी में व्यवस्था की है। प्रोटोकॉल के तहत कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी गुरकरण सिंह भी पचमढ़ी पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर नीरज सिंह के मुताबिक सीएम का निजी कार्यक्रम है। सीएम छह माह पहले पचमढ़ी आए थे।
मुख्यमंत्री आज यहां पेड़ भी लगा सकते हैं। पचमढ़ी में इन दिनों पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। लोगों ने नए साल के जश्न के लिए पहले से ही बुकिंग कर रखी है। सभी होटल बुक हैं। टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिखाए बिना किसी भी पर्यटक को प्रवेश नहीं दिया जाता है।