मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कोविड की स्थिति को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में कोविड की स्थिति को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/jn9tmZ3aZK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2021
कोविड 19 महामारी के समस्त प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं।
- समस्त सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन पूर्ण क्षमता के साथ हो सकेंगे।
- समस्त चल समरोह निकल सकेंगे। विवाह एवं अंतिम संस्कार पूर्ण क्षमता पर हो सकेंगे।
- नाईट कर्फ्यू नहीं लगेगा।
- सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम, योगा सेंटर, रेस्टोरेंट, क्लब आदि 100% क्षमता पर खुल सकेंगे।
- स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग क्लासेज़, पूर्ण क्षमता पर संचालित होंगे।
- मेलों में दुकानदार सभी मेले में दुकान लगा सकेंगे , जिनको वैक्सीन की दोनों डोज़ लगी हों।
- हॉस्टल में 18 वर्ष के ऊपर के छात्र/छात्राओं तथा समस्त स्टाफ को दोनों डोज़लगाना आवश्यक है
- सिनेमा हॉल में स्टाफ को दोनों डोज़ तथा दर्शकों को कम से कम एक डोज़ लगी हो।
- कोविड 19 उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी करें।
- अपील है कि जब भी शासकीय टीम कोविड टेस्ट के लिए आएं तो टेस्ट करवाएं।
- समस्त शासकीय सेवकों को दोनों डोज़ लगाना अनिवार्य होगा।