सीहोर जिले के गृह ग्राम जैत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक ग्राम जैत में खेड़ा-माता मंदिर, हनुमान मंदिर और माँ नर्मदा घाट पर पूजा-अर्चना की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार सुबह भोपाल से हेलीकॉप्टर से रवाना हुए और सीहोर जिले की बुधनी तहसील के जैत गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात की और उन्हें दिवाली और भाई दूज की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य में गरीबों और किसानों के सुधार से राज्य में अधिकतम रोजगार का सृजन होगा। उन्होंने हाल ही में राज्य में हुए उपचुनाव के नतीजों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने मुझे एक बार फिर सेवा करने का मौका दिया है. मैं राज्य के लोगों की सेवा करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा।