राजगढ़: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा के लटेरी तालुका में बाढ़ प्रभावित लोगों का दौरा करने के बाद राजगढ़ के चयनगांव पहुंचे, जहां उन्होंने फसल क्षति की समीक्षा की और किसानों से चर्चा की, उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उन्हें मुआवजा देगी. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री आक्रामक मूड में नज़र आए . यहां उन्होंने राशन वितरण की शिकायत मिलने के बाद मंच पर मौजूद दो अधिकारियों को निलंबित करने की भी घोषणा की.
सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे राशन की शिकायत मिली है. मैं साफ कह रहा हूं गरीब का राशन जिसने भी खाया है किसी भी कीमत पर नहीं छोडूंगा. सीएम ने कहा कि, यहां की दुकान भी चेक करें, कोई दुकान नहीं छोड़ेंगे, ये कालीपीठ जगह थी गिरफ्तारी हो जाए और वहां देखो ऐसे कौन-कौन लोग हैं। यह देखने की जवाबदारी किसकी थी कि राशन ठीक से बटे जिला आपूर्ति अधिकारी प्रभारी जो भी है मैं उसे तत्काल सस्पेंड करता हूं ऐसे लोग नहीं चलेंगे..! फूड इंस्पेक्टर कौन है, जो भी है फूड इंस्पेक्टर भी सस्पेंड.! यह तमाशा अब नहीं चलेगा.
https://drive.google.com/file/d/1YQyFn2SgATQMddKzeeuVDjd-2pNIMscU/view?usp=sharing
यह तमाशा नहीं चलेगा: सीएम शिवराज
सीएम शिवराज ने कहा, यह इलाका मेरा गरीब इलाका है और इस पूरे इलाके में मेरे बहनों और भाइयों, एक व्यक्ति को 5 किलो राशन महीना मोदी जी भिजवा रहे हैं निशुल्क 5 किलो राज्य सरकार दे रही है और पता चला कि 10 किलो की जगह सिर्फ 1 किलो की देकर छुट्टी पाओ! यह नहीं चलेंगा 1-1 को नहीं छोडूंगा सभी को जेल भिजवाऊंगा और कलेक्टर को पर्यवेक्षण ठीक से करना होगा। कमिश्नर भी कहां है वह भी आ जाएं किसी को नहीं छोडूंगा आप यह देखिए..! जिले की सभी दुकानें चेक करें यहां की भी पूरी चेक कराएं और जो भी गड़बड़ कर रहा है बिल्कुल भी नहीं छोड़ना है।