मध्य प्रदेश के अशोकनगर नगर पालिका में तैनात सीएमओ पीके सिंह को अश्लील वीडियो सामने आने के बाद निलंबित कर दिया गया है। एक के बाद एक महिला मित्र के साथ उनके तीन वीडियो सामने आए। एक में वह अपनी महिला मित्र के साथ संदिग्ध स्थिति में हैं तो दूसरे में खुद को शहर का डॉन बता रहे हैं वे कह रहे हैं कि कलेक्टर की हमारे खिलाफ सीधी कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं है यह वीडियो संभवत: साल 2014-15 का है।

वीडियो तब बनाया गया जब सीएमओ अपनी महिला मित्र के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में थे। महिला ने सीएमओ से नपा में स्थाई करने को कहा तो उसने पांच से 50 लाख रुपए देने की बात कहकर मना कर दिया। उन्होंने यह भी कहा- मैंने घर के रसोइए को भी स्थायी कर दिया है। वह बहुत खुश है। मेरे पास 10 करोड़ रुपए की संपत्ति है। मैं तुम्हें पैसे से भी तौलूंगा। मेरा गुड़गांव में भी 4 करोड़ का फ्लैट है।

आयुक्त का निलंबन आदेश

अशोकनगर नपा के सीएमओ पीके सिंह का कहना है कि ये पुराने जमाने के निजी मामले हैं. अब इन बातों का क्या होगा? सरकारी योजना का लाभ मिलने की बात करें तो गलत है। ऐसा कोई लाभ नहीं मिला।

बुधवार को कांग्रेस कलेक्ट्रेट पहुंची और नगर पालिका के सीएमओ को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया, इस मामले को लेकर ग्वालियर कमिश्नर ने बुधवार शाम सीएमओ को सस्पेंड कर दिया था।