यह हार्मोन चयापचय, प्रतिरक्षा प्रणाली और तनाव को नियंत्रित करता है। अगर इसके स्तर में अचानक से उतार-चढ़ाव आता है तो यह पूरे मेटाबॉलिज्म, इम्यून सिस्टम और स्ट्रेस मैनेजमेंट सिस्टम को बाधित कर देता है।
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के शोधकर्ताओं ने अपनी सुबह की कॉफी पीने की आदतों के आधार पर पाया कि जो लोग रोजाना नाश्ते के साथ कॉफी पीते थे, उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली अधिक स्थिर होती थी, जबकि नाश्ता ना लेने वालों में मध्यम स्तर का अवसाद पाया गया।
सुबह खाली पेट कॉफी पीने वाले लोगों का मिजाज बिगड़ता देखा गया। कॉफी पीने से एसिड की मात्रा बढ़ जाती है और कई लोगों को गैस-एसिडिटी की भी शिकायत होती है। इस वजह से लंच समय पर नहीं पचता खाना। नतीजा यह होता है कि स्वस्थ भोजन भी पचने के बजाय बेकार हो जाता है। जो लोग केवल सुबह खाली पेट कॉफी पीते थे, उनसे उनके खाने की आदतों के बारे में सवाल पूछे गए। इन लोगों ने माना कि कॉफी पीने के बाद उन्होंने दोपहर में उम्मीद से कम खाया और इसका असर रात के खाने पर भी पड़ा.
शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि कॉफी कई तरह से सेहत के लिए अच्छी होती है, लेकिन अकेले कॉफी पीने के बजाय सुबह थोड़ा नाश्ता करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। जर्नल ऑफ हेल्थ में प्रकाशित एक रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि सुबह के समय कॉफी के साथ एक स्वस्थ नाश्ता करना चाहिए, क्योंकि यह प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है।