Punjab: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र को चेतावनी दी है कि अगर सरकार 8 नवंबर तक तीन नए कृषि कानूनों को रद्द नहीं करती है, तो पंजाब सरकार उन्हें निरस्त कर देगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए आठ नवंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। उन्होंने सीमा से 50 किलोमीटर के क्षेत्र में बीएसएफ के अभियान को बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले पर भी नाखुशी जाहिर की। उनका कहना है कि अगर कानून वापस नहीं लिया गया तो पंजाब सरकार इसे निरस्त कर देगी। इससे केंद्र और राज्य के बीच संबंध और खराब होंगे।

 

चन्नी ने कहा, पंजाब में पटाखों की बिक्री पर रोक नहीं रहेगी। प्रदूषण से जुड़े नियमों का ही पालन किया जाएगा। चन्नी ने यह टिप्पणी ऐसे समय की जब पंजाब में व्यापारियों को डर था कि सरकार दिवाली से पहले पटाखों पर प्रतिबंध लगा सकती है।