मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी श्रीमती साधना सिंह ने करुणाधाम आश्रम में धनतेरस में दर्शन और पूजा की। मुख्यमंत्री चौहान ने आकाशदीप जलाकर खुले आसमान में छोड़ा।
मुख्यमंत्री चौहान और उनके परिवार ने गुरुदेव सुदेश शांडिल्यजी महाराज का भी आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री चौहान ने करुणाधाम आश्रम में भक्तों को धनतेरस की बधाई दी।