मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय में बुलाई बड़ी बैठक है. जिसमे प्रदेश के समस्त मंत्री, समस्त जिला कलेक्टर , एसपी, कमिश्नर, आईजी,  प्रभारी अधिकारी और संबंधित विभागों से जुड़े अधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिए गए है.

बैठक में कोरोना की नियमित समीक्षा , 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण की रणनीति , 12 जनवरी को पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले रोजगार मेले की तैयारी और हेल्दी चाइल्ड कॉम्पटीशन के विषय में चर्चा की जाएगी.