कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों को दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोनावायरस की तीसरी लहर आने की संभावना है ।
इससे बचाव के लिए संपूर्ण प्रदेश में सजगता और सतर्कता आवश्यक है। हमें मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कर कोरोनावायरस का सामना करना है ।
गृह मंत्री @drnarottammisra कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी दे रहे हैं #JansamparkMP https://t.co/gMLGpf5C7p
— Jansampark MP (@JansamparkMP) December 7, 2021
हमारा प्रयास यह हो कि लॉकडाउन की स्थिति निर्मित ना हो और अर्थव्यवस्था सामान्य रूप से चलती रहे।
कैबिनेट बैठक के पूर्व संबोधन। #MadhyaPradesh https://t.co/6lKaG2U6G9
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 7, 2021
कोरोना का सामना करने के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं,यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी प्रभारी मंत्री इस हफ्ते में अपने प्रभार के जिलों और अपने क्षेत्र के चिकित्सालयों का भ्रमण सुनिश्चित करें तथा ऑक्सीजन प्लांट ऑक्सीजन बेड ऑक्सीजन पाइप लाइन आदि की व्यवस्था का आवश्यक रूप से पर परीक्षण कर लें।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा , हमें सभी तैयारियां कर देनी चाहिए, कोई कसर नहीं छोड़नी है। लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति प्रेरित करने के लिए धर्मगुरुओं, डॉक्टरों से अपील करवाएं। लोगों को वैक्सीन लगाने की अपील के वीडियो डाले