UNICEFIndia के सहयोग से चाइल्ड राइट ऑब्जर्वेटरी मध्यप्रदेश में बाल अधिकारों को बढ़ावा देने और उसके संरक्षण के लिए 2007 से कार्य कर रही है। कोरोना काल में राइट ऑब्जर्वेटरी ने प्रदेश के बच्चों की मदद की दृष्टि से उन्हें कला से जोडा। ऑनलाइन कार्यशाला के माध्यम से चित्रकला की बारीकियों से अवगत कराया और बच्चों को चित्रों के माध्यम से अपने मन की बात कहने के लिए प्रोत्साहित किया। 

विश्व बाल दिवस की सभी बच्चों को हार्दिक बधाई व शुभाशीष। बच्चे देश का भविष्य हैं। आइए, इनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और इनके कल्याण हेतु हर संभव प्रयास करने का संकल्प लें। बच्चे पढ़ें, आगे बढ़ें व अपने सपनों का भविष्य गढ़ें, यही शुभकामना है: CM