लखनऊ: यूपी में चल रहे चुनावी प्रचार के दौरान AIMIM अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को एक रैली में कहा था कि अगर सरकार CAA और NRC कानून बनाती है तो हम यूपी कों शाहीन बाग बना देंगे.

बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि ओवैसी समाजवादी पार्टी के एजेंट हैं और माहौल खराब कर रहे हैं. योगी ने बिना नाम लिए कहा,चाचा जान और अब्बा जान के अनुयायी सावधान होकर सुन लें, अगर प्रदेश में भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करोगे तो उत्तर प्रदेश सरकार सख्ती के साथ निपटना जानती है.'' ओवैसी की जनसभा में शाहीनबाग के संबोधन के बाद से चुनाव प्रचार में यह मुद्दा गर्म होने की संभावना है.