नई दिल्ली: दिल्ली में कड़ाके की ठंड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान ठंड जारी रहेगी और दिन में आसमान साफ रहेगा।
Delhi | Minimum temperature of 3.1 degrees Celcius recorded at the Lodhi Road observatory today: Regional Meteorological Centre, Delhi
— ANI (@ANI) December 20, 2021
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक हिमालय से चलने वाली ठंडी हवाएं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में ठंड ला सकती हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से निकोबार द्वीप क्षेत्र में भी बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने भीषण ठंड को देखते हुए सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि हवाएं 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी और दिन में धूप निकल सकती हैं। वहीं, शाम के समय आपको ठंड का अनुभव होगा।