नए साल (New Year 2022) में ऑनलाइन फूड डिलीवरी, एटीएम ट्रांजैक्शन जैसी चीजें महंगी हैं, लेकिन इंडियन ऑयल कंपनी ने नए साल के पहले दिन कुछ राहत दी है. कंपनी ने नया साल शुरू होते ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम करने का फैसला लिया है. 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर पर यह कटौती की गई है.

IOCL के मुताबिक, 1 जनवरी 2022 को दिल्ली में कमर्शियल गैस की कीमत 102 रुपये घटकर 1998.5 रुपये कर दी गई गई. दिल्ली में 31 दिसंबर तक 19 किलो के एक सिलेंडर की कीमत 2,101 रुपये थी. चेन्नई में 19 किलो एलपीजी की कीमत 2131 रुपये जबकि मुंबई में 1948.50 रुपये होगी. नई दरें लागू होने के बाद आज से कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,076 रुपये हो गई है.

नए साल में सिलेंडर के रेट बदले :

दिल्ली-900

मुंबई-900

कोलकाता-926

चेन्नई-916

लखनऊ- 938

जयपुर- 904

पटना- 998

इंदौर-928

अहमदाबाद- 907

पुणे- 909

गोरखपुर- 962

भोपाल- 906

आगरा- 913

रांची- 957

यहां तक ​​कि नए साल में गैस कंपनियों द्वारा किए गए एलपीजी सिलेंडर टैरिफ भी कमर्शियल गैस सिलेंडर पर ही हैं। यह छूट 19 किलो के सिलेंडर पर है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।