रैगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा मध्य प्रदेश की रायगांव विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी को 12096 मतों के अंतर से हराया। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना वर्मा को 72679 वोट मिले। जबकि बीजेपी उम्मीदवार प्रतिमा बागरी को 60610 वोट मिले थे।
रैगांव विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। आपको बता दें कि जोबट विधानसभा में बीजेपी की जीत हुई है। भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी महेश पटेल को 6080 मतों से हराया है। 30 राउंड की मतगणना पूरी करने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत को 6080 मतों के अंतर से विजेता घोषित किया गया। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।