इस्तीफा देकर और फिर इस्तीफा वापस लेकर चर्चाओं में आई कांग्रेस नेत्री नूरी खान का सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो।वीडियो में नूरी खान शिव तांडव करती नज़र आ रही हैं।
बता दें कि, नूरी खान मध्य प्रदेश कांग्रेस की दिग्गज नेता हैं। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का करीबी भी बताया जाता है। उन्होंने अपने इस्तीफे की बात करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। जिससे कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया।