प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस का संगठन अब समाप्ति की ओर है। ऐसे में हर चुनाव से पलायन की कोशिश करने वाली कांग्रेस एक और हार के डर से पंचायत ‌चुनाव का विरोध कर रही है।  जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हैं वो देश के गद्दार हैं और जो देश के गद्दार हैं उन्हें किसी और को गद्दार कहने का अधिकार नहीं है। ये सब जयचंदों की जमात है।

मिश्रा ने आगे कहा, फारूक अब्दुल्ला धारा 370 को बहाल करने पर बयान देकर लोगों को उकसाने और देश में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके ऐसे बयानों से जम्मू-कश्मीर की वर्तमान स्थिति में अब कुछ भी बदलाव नहीं होने वाला है।

कोरोना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सरकार पूरी तरह सजग और सतर्क है। प्रदेश की सीमा से सटे राज्यों में ओमिक्रॉन के केस मिलने के बाद बॉर्डर के जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है। 

उन्होंने कहा, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 नए केस मिले हैं। जिनमें इंदौर ‌से 6 केस, भोपाल से 8 और शेष अन्य जिलों से हैं। कोरोना वायरस की संक्रमण दर 0.3 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 138 है।