बीजेपी और कांग्रेस के बीच जारी शीत युद्ध कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले बयान के साथ गांधीगिरी तक पहुंच गया है. बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं के साथ हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा के बंगले पर पहुंचेंगे. इसके लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी मिंटो हॉल के सामने गांधीजी की प्रतिमा के पास जमा हो गए हैं.
श्रीराम जय जय जय राम ....🚩@digvijaya_28 pic.twitter.com/qwAxs4gPur
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) November 24, 2021
श्री गणेश वंदना एवं श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ श्रीराम के मधुर भजनों का शुभारंभ 🚩#श्रीरामधुन pic.twitter.com/vs266TgZnx
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) November 24, 2021
श्रीराम जय राम जय जय राम बोलो श्री राम जय राम जय जय राम . #श्रीराम_धुन@ChouhanShivraj @KailashOnline @vdsharmabjp @SuhasBhagatBJP @HitanandSharma @LokendraParasar @rajneesh4n @ippatel @nisheethsharan @digvijaya_28 @pravindubey121 @News24_MPCG pic.twitter.com/KKzp8SMnFF
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) November 23, 2021
वहीं विधायक शर्मा ने कांग्रेसियों के लिए स्वागत द्वार और रामधुन के लिए पंडाल भी बनाया है. दोपहर तक विधायक शर्मा के घर पहुंचेंगे कांग्रेसी. पुलिस कांग्रेसियों को बीच में ही रोक सकती है.
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि घुटना तोड़ने वाले बीजेपी विधायक कांग्रेसियों के सामने घुटनों के बल गिरे
मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'घुटना तोड़ने' वाला बयान चर्चा में है. इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंसा पर अहिंसा की जीत हुई है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले भाजपा विधायक कांग्रेसियों के सामने घुटनों के बल गिर पड़े !! कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 'हलुआ पुड़ी' का न्योता दिग्विजय सिंह बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जत्थे के साथ भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बंगले पर रामधुन करेंगे। कांग्रेसियों को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा पर रामधुन शुरू करने के लिए दिग्विजय सिंह के आने का इंतजार है।
युवा सदन में श्री राम धुन की शुरुआत
श्री राम भक्त बड़ी संख्या में मौजूद हैं, श्री राम मे हुआ युवा सदन श्री राम धुन शर्मा ने भी स्वागत समारोह की गहन तैयारी की है। बंगले पर राम दरबार सजाया गया है, स्वागत द्वार का निर्माण किया गया है और प्रसाद में पुरी, हलवा, सब्जियों की व्यवस्था की गई है.
गांधी टोपी पहनकर पहुंचेंगे कांग्रेसी
कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने रामधुन यात्रा को लेकर कहा कि शर्मा का बयान असभ्य था और हिंसा को बढ़ावा देता था. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शर्मा के बंगले पहुंचेंगे और उन्हें अहिंसा से जवाब देंगे. इस बीच, गांधी टोपी और सफेद कुर्ता-पायजामा पहने लगभग 1,500 कार्यकर्ता मिंटो हॉल में एकत्र हुए।