भारत में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी आई है। चूंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है, इससे देश में ईंधन की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। देश में आज ईंधन की कीमतों में 35 पैसे का इजाफा हुआ है। नतीजतन, मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। मुंबई में पेट्रोल ₹114.47 और डीजल ₹105.49 है। दिल्ली में पेट्रोल ₹108.64 और डीजल ₹97.37 प्रति लीटर है। इन कीमतों की घोषणा आज सुबह की गई।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की नई दरें :


1. मुंबई

पेट्रोल - 114.47 रुपये प्रति लीटर

डीजल - 105.49 रुपये प्रति लीटर

2. दिल्ली

पेट्रोल - 108.64 रुपये प्रति लीटर

डीजल - 97.37 रुपये प्रति लीटर

3. चेन्नई

पेट्रोल - 105.43 रुपये प्रति लीटर

डीजल - 101.59 रुपये प्रति लीटर

4. कोलकाता

पेट्रोल - 109.12 रुपये प्रति लीटर

डीजल - 100.59 रुपये प्रति लीटर

5. बैंगलोर

पेट्रोल - 112.43 रुपये प्रति लीटर

डीजल - 103.35 रुपये प्रति लीटर

6. मधयप्रदेश 

पेट्रोल 117.89 रुपये प्रति लीटर

107.08 रुपये प्रति लीटर

राजस्थान के गंगानगर में सबसे ज्यादा ईंधन की कीमतें हैं। पेट्रोल की कीमत 120.89 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 111.77 रुपये प्रति लीटर है। ईंधन की दरें अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती हैं। स्थानीय कर वैट के प्रभाव के कारण, भारत में ईंधन की कीमतें जगह-जगह बदलती रहती हैं। भारत के सभी अहम शहरों में पेट्रोल ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। लगभग 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ईंधन की कीमतें 100 रुपये को पार कर चुकीं हैं।