भोपाल-इंदौर और जबलपुर में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। ग्वालियर के बाद खजुराहो और नौगांव में सबसे कम तापमान है।
चार बड़े शहरों में इस तरह रहा मौसम:
भोपाल में तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार रात का तापमान 13.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इंदौर में तापमान 14.6 डिग्री और जबलपुर में 14.7 डिग्री रहा। बुधवार रात भोपाल में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 16.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह सर्द हवाएं चलती रहीं।
नौगांव में तापमान 8.5 डिग्री:
ग्वालियर के बाद नौगांव सबसे ठंडा स्थान है। गुरुवार रात यहां का तापमान 8.5 डिग्री था। वहीं, खजुराहो में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सीधी व गुना में 10, सिवनी में 10.4, टीकमगढ़ में 10.7, नरसिंहपुर में 11 और रायसेन में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी।
उत्तर भारत के कई हिस्सों में बर्फबारी हो रही है। सर्द हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है. गुरुवार की रात कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच पहुंच गया. इनमें ग्वालियर, नौगांव और खजुराहो शामिल हैं, जहां तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।