नई दिल्ली: तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में देखा जा रहा हैं। वहीं भारत में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कुछ जगहों पर सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। इस बीच चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। देश के लिए खतरा बढ़ गया है और नए कोरोना मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
India reports 90,928 fresh COVID cases, 19,206 recoveries, and 325 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) January 6, 2022
Daily positivity rate: 6.43%
Active cases: 2,85,401
Total recoveries: 3,43,41,009
Death toll: 4,82,876
Total vaccination: 148.67 crore doses pic.twitter.com/DGPBwfzQcG
पिछले 24 घंटे में मरीजों की संख्या में काफ़ी इजाफा हुआ है और यह ऐसे आंकड़े हैं जो तनाव को बढ़ाते हैं। 24 घंटे में 90,000 नए मरीजों की पहचान की गई है। एक दिन में मरीजों की संख्या में 56 फीसदी का इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार (6 जनवरी) को 24 घंटे में देश में कोरोना के 90,928 नए मामले सामने आए और 325 लोगों की मौत हुई। कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,82,876 हो गई है। साथ ही देश में 2,85,401 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 3,43,41,009 मरीज अब तक इलाज के बाद ठीक हों चुकें हैं।
देश के पांच राज्यों में तेजी से फैल रहा ओमिक्रोन :
देश में ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। ओमिक्रोन के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और दिल्ली में है। महाराष्ट्र में 797 और दिल्ली में 465 मरीज हैं। ओमिक्रोन के 2,630 मरीजों में से 995 ठीक हो चुके हैं। कोरोना देश भर के पांच राज्यों में तेजी से फैल रहा है। अकेले महाराष्ट्र में 29.19 फीसदी मरीज हैं। इन पांच राज्यों में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। देश में टीकाकरण अभियान जोरों पर है और अब तक कई लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
Number of #Omicron variant cases rises to 2,630 pic.twitter.com/KiIEBLIdXh
— ANI (@ANI) January 6, 2022
देश में कोरोना की तीसरी लहर का असर :
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि, देश में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है। पूरे देश में कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा है लेकिन अब यह बहुत हल्का हो गया है। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। सत्येंद्र जैन ने यह भी कहा कि होम आइसोलेशन जरूरी है। निजी अस्पतालों में पहले कोविड मरीजों के लिए 10 फीसदी बेड होते थे लेकिन अब उन्हें 40 फीसदी रिजर्व करने को कहा गया है। जैन ने यह भी कहा कि सरकारी अस्पतालों में करीब 2 फीसदी बेड फुल हैं। दिल्ली में कोरोना टेस्ट कराने की क्षमता भी बढ़ा दी गई है। पहले एक दिन में 50,000 से 60,000 टेस्ट होते थे। लेकिन अब इसकी क्षमता हर दिन तीन लाख टेस्ट करने की है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा है कि आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।