नई दिल्ली में आज कोरोना वायरस के 15097 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में संक्रमण की दर अब 15.34 फीसदी पर पहुंच गई है। वहीं, आज कोरोना से 6 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 31,498 हो गई है। गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में 15097 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 8 मई 2021 को कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे।
COVID19 | Delhi reports 15,097 fresh cases, 6 deaths in the last 24 hours; Active cases rise to 31,498. Positivity rate reaches 15.34% pic.twitter.com/EdV5zYW2iG
— ANI (@ANI) January 6, 2022
इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आज कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद गुरुवार को ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा, आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।
आज शाम मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। मेरे बेहद हल्के लक्षण हैं एवं कोई अन्य परेशानी नहीं है। आज मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) January 6, 2022
नए साल के बाद से ही कोरोना केस में हुई बढोतरी :
राजधानी दिल्ली में नए साल की शुरुआत के साथ ही संक्रमितो की संख्या आसमान छू रहीं है। दिल्ली में 1 जनवरी को 2796 मामले सामने आए, जबकि 2 जनवरी की रिपोर्ट में 3194, 3 जनवरी को 4099, 4 जनवरी को 5481, 5 जनवरी को 10,665 और आज यह 15097 पर पहुंच गई है। इससे पहले 29 दिसंबर को दिल्ली में कोरोना के 923 मामले सामने आए थे। इसके बाद 30 दिसंबर को 1313 मामले, इसके बाद 31 दिसंबर को 1796 मामले आए थे।
अस्पतालों में बेड बढ़ाने का आदेश :
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपने नौ अस्पतालों में कोविड बेड की संख्या मौजूदा 3,316 से बढ़ाकर 4,350 करने का आदेश दिया है।