भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,17,100 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार के मुकाबले 28.8% ज्यादा मामले सामने आए। देश में बुधवार को कोरोना वायरस के 90,000 से ज्यादा नए मामले मिले थे। 7 महीने बाद भारत में नए मामलों की संख्या 1 लाख को पार कर गई है। इससे पहले छह जून 2021 को मामले एक लाख को पार कर गए थे।
India reports 1,17,100 fresh COVID cases, 30,836 recoveries, and 302 deaths in the last 24 hours
— ANI (@ANI) January 7, 2022
Daily positivity rate: 7.74%
Active cases: 3,71,363
Total recoveries: 3,43,71,845
Death toll: 4,83,178
Total vaccination: 149.66 crore doses pic.twitter.com/5uqB5lmnMj
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,17,100 नए मामले सामने आए। देश में अब तक कोरोना के 3,52,26,386 मामले सामने आ चुके हैं। अगर देश के 5 सबसे अधिक संक्रमित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में 36265 मामले, पश्चिम बंगाल में 15421 मामले, दिल्ली में 15097 मामले, तमिलनाडु में 6983 मामले और कर्नाटक में 5031 मामले हैं। भारत में कुल मामलों में से 67.29% नए मामले इन 5 राज्यों से आए। जबकि कुल मामलों में से 30.97 फीसदी महाराष्ट्र से पाए गए हैं।
भारत में पिछले 24 घंटे में 302 लोगों की मौत :
अब तक कोरोना से 4.83 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। केरल में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 221 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा बंगाल में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में रिकवरी रेट 97.57 फीसदी है। यहां पिछले 24 घंटे में 30,836 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब तक 3,43,71,845 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
देश में 3.7 लाख एक्टिव केस :
भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 3.71 लाख हो गई है। पिछले 24 घंटों में 85,962 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। देश में अब तक 1,49,66,81,156 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 94,47,056 खुराक दी गई है।
देश में ओमिक्रोन के 3000 से ज्यादा मामले :
देश में अब तक ओमाइक्रोन के 3007 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि इनमें से 1199 ठीक भी हो चुके हैं।
COVID19 | A total of 3,007 #Omicron cases were reported in 27 States/UTs of India so far. The number of persons recovered is 1,199: Union Health Ministry pic.twitter.com/RVmygx7wX1
— ANI (@ANI) January 7, 2022
राज्य में ओमिक्रोन मामलों की संख्या :
महाराष्ट्र 876
दिल्ली 465
कर्नाटक 333
राजस्थान 291
केरल 284
गुजरात 204
तमिलनाडु 121
हरियाणा 114
तेलंगाना 107
ओडिशा 60
उत्तर प्रदेश 31
आंध्र प्रदेश 28
बंगाल 27
गोवा 19
असम 9
मध्य प्रदेश 9
उत्तराखंड 8