देश में एक बार फिर कोरोना का कहर देखने को मिला रहा है। हर दिन नए मामलों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। नए तरह के कोरोना वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली फिर से कोरोना के मामले में संवेदनशील राज्य बनते जा रहे हैं। राज्य सरकारें कोरोना को नियंत्रित करने के लिए कई तरह की पाबंदियां लगा रही हैं और अस्पतालों कों अलर्ट मोड पर रखा गया हैं।
पिछले दो-तीन दिनों में हमारे देश के कई बड़े नेता कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। हाल ही में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर मनोज तिवारी और बाबुल सुप्रियो तक कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। महाराष्ट्र में भी 24 से ज्यादा नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
मुंबई बेस्ट के 60 कर्मचारी संक्रमित :
मुंबई बेस्ट में कोरोना तेज़ी से फैल रहा रहा है, जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक बस चालकों समेत मुंबई बेस्ट के 60 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
Mumbai: 60 employees of BEST including bus drivers test positive for COVID-19, as per BEST PRO
— ANI (@ANI) January 5, 2022
बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री संक्रमित :
बिहार के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद, राज्य मंत्री सुनील कुमार, अशोक चौधरी और विजय चौधरी दोनों ही कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
दिल्ली में आ सकते हैं 10 हजार मामले: स्वास्थ्य मंत्री
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि आज दिल्ली में करीब 10,000 मामले आ सकते हैं और संक्रमण की दर बढ़कर करीब 10 फीसदी हो सकती हैं।
महाराष्ट्र में अभी तक लॉकडाउन पर कोई फैसला नहीं :
कोरोना की स्थिति को लेकर महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम अजीत पवार की अध्यक्षता में महाराष्ट्र सरकार की अहम बैठक हो चुकी है। फिलहाल राज्य में लॉकडाउन लागू करने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। साथ ही सरकार कुछ ही दिनों में कई बड़े फ़ैसले ले सकती हैं।