बेवक्त खाना, घंटों टीवी देखने के साथ ही जॉब व बिजनेस लॉस की टेंशन ने आंखों से उड़ा दी नींद, प्रॉब्लम स्पेसिफिक पिलो की डिमांड बढ़ी|

चैन की नींद सोने के लिए इन तकियों का हो रहा यूज..

स्पाइन, बैक व नेक को सपोर्ट देने के लिए अलग-अलग तरह के पिलो की डिमांड काफी बढ़ गई है। पहले लोगों को सिर्फ सॉफ्ट तकिया चाहिए होता था, लेकिन अब अवेयरनेस बढ़ी है और वे पर्टिकुलर किसी खास प्रॉब्लम के लिए डिजाइन्ड तकिया डिमांड करते हैं। हर प्रॉब्लम के लिए अब स्पेशल तकिया आने लगा है, जिसकी रेंज 1500 से शुरू होकर 10,000 तक जाती है। 

नेक पिलो: यह तकिया गर्दन को आराम देने के लिए है। सफर में नींद आए तो गर्दन में चोट ना पहुंचे, इसके लिए परफेक्ट है। 600 से 3000 तक की रेंज मिल जाती है।

मेमोरी फोम: यह लेटने पर गर्दन और सिर का आकार ले लेता है। इससे सपोर्ट अच्छा मिल पाता है। इसकी रेंज 600 से 3000 की तक जाती है।

रीचार्ज पिलो: इस पिलो पर नींद जल्दी आती है और इससे माइंड काफी हद तक रिलैक्स हो जाता है। इसकी रेंज 8000 रुपए से शुरू होती है।

पेंडेमिक का डर तो है ही, जॉब लॉस का डर के साथ ही बिजनेस लॉस जैसे कई कारण भी हैं। लोगों में स्लीप डिसऑर्डर तेजी से बढ़ा है।

लोगों में स्ट्रेस की समस्या बढ़ी है। ऐसे केसेज 25% तक बढ़ गए हैं। पहली कम्पलेट यही है कि नींद नहीं आती या बार-बार टूट जाती है। लोग स्लीप हाइजीन का ख्याल रखें। सोने के कम से कम 2 घंटे पहले खाना खाएं। सोने के पहले गुनगुने पानी लें या हाथ मुंह धो कर सोएं।