कोरोना वायरस के मामलों में एक साथ जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,64,202 नए मरीज सामने आए हैं. यह आंकड़ा कल के गुरुवार के मुकाबले 6.7 फीसदी ज्यादा है. भारत में अभी कोरोना संक्रमण दर 14.78 प्रतिशत है. फिलहाल देश में नए वेरिएंट यानी ओमाइक्रोन के 5753 मामले हैं.
India reports 2,64,202 fresh COVID cases (6.7% higher than yesterday) and 1,09,345 recoveries in the last 24 hours
— ANI (@ANI) January 14, 2022
Active case: 12,72,073
Daily positivity rate: 14.78%
Confirmed cases of Omicron: 5,753 pic.twitter.com/GGQ8P7TzRZ
देश में कल के मुकाबले आज 16785 ज्यादा मामले हैं. कल कोरोना वायरस के 2,47,417 मामले थे. तो आज 2,64,202 नए मामले आए और 1,09,345 ठीक हुए. वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 12,72,073 है. पिछले 24 घंटे में कोरोना ने 219 लोगों की जान ली है. देश में अब तक कोरोना से 4,85,350 लोगों की मौत हो चुकी है.
महाराष्ट्र, दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले :
पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में सामने आए हैं. महाराष्ट्र में 46,406 नए मरीज मिले हैं. 28,867 नए कोविड मरीजों के साथ दिल्ली दूसरे नंबर पर है. इसके बाद कर्नाटक (25,005), बंगाल (23,467) और तमिलनाडु (20,911) का नंबर आता है. कुल नए मामलों में से 54.74 प्रतिशत इन पांच राज्यों से आए. अकेले महाराष्ट्र में नए मामलों का 17.56 प्रतिशत हिस्सा है.
कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है। पिछले 24 घंटों में 73,08,669 कोविड के टीके दिए गए हैं. देश में अब तक 1,55,39,81,819 कोरोना के टीके दिए जा चुके हैं. टेस्टिंग के लिहाज से पिछले 24 घंटे में 17,87,457 कोर टेस्ट किए गए हैं.
पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. बैठक में कोविड-19 से निपटने और टीकाकरण की तैयारियों पर चर्चा हुई.