देश में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,58,089 नए मामले सामने आए हैं। यह रविवार के आंकड़े से 13,113 कम है। कल कोरोना वायरस के 2,71,202 मामले सामने आए थे।
India reports 2,58,089 COVID cases (13,113 less than yesterday), 385 deaths, and 1,51,740 recoveries in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) January 17, 2022
Active case: 16,56,341
Daily positivity rate: 119.65%
Confirmed cases of Omicron: 8,209 pic.twitter.com/Fi345RsMuw
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, पिछले 24 घंटों में कोरोना ने 385 लोगों की जान ले ली। इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,86,451 हो गई है। भारत में नए कोरोना वैरिएंट ओमिक्रोन के मामलों की संख्या अब बढ़कर 8,209 हो गई है।
टीकाकरण का आंकड़ा 157 करोड़ के पार :
भारत में कोरोना वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले बढ़ रहे हैं। ओमिक्रोन मामलों की कुल संख्या अब 8,209 हो गई है। यह कल के आंकड़ों से 6.02 प्रतिशत अधिक है। कोरोना महामारी से अब तक कुल 3,52,37,461 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कुल टीकाकरण की संख्या 1,57,20,41,825 पहुंच गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, रविवार को भारत में कोरोना वायरस के लिए 13,13,444 नमूनों का परीक्षण किया गया। अब तक कुल 70,37,62,282 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
कोरोना मामलों में आई गिरावट : दिल्ली
दिल्ली में शनिवार की तुलना में रविवार को कोरोना मामलों में गिरावट देखी गई। पिछले 24 घंटे में 18,286 नए मामले सामने आए हैं, जो शनिवार के मुकाबले करीब 2,500 कम है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 28 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में भी आज कोरोना के एक्टिव केस में कमी आई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 89,819 हो गई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 27.87 फीसदी है।