टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट में कप्तानी से इस्तीफे की घोषणा की थी।

हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद अब संभव है कि कोहली से वनडे टीम की कप्तानी छिन सकती है।

हिंदी अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम प्रबंधन टी20 और वनडे में एक ही कप्तान चाहता है और क्रिकेट बोर्ड कप्तान के तौर पर कोहली के प्रदर्शन से खुश नहीं है।

क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद थी कि भारत कम से कम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब नवसर से टीम निर्माण की प्रक्रिया पर फोकस किया जा रहा है।

क्रिकेट बोर्ड दो कप्तानों के सिद्धांत पर विचार कर रहा है। विराट की कप्तानी में भारत ने एक भी आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीता है।

मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें फीकी पड़ गई हैं।