राज्य की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर संस्कृति मंत्री ने सीएम शिवराज को मधुबनी की पेंटिंग का अद्भुत नमूना भेंट किया। प्रसिद्ध चित्रकार देवेश ठाकुर द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग में संपूर्ण हनुमान चालीसा को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज इस तस्वीर को देखकर अभिभूत हो गए और उन्होंने इसकी सराहना की।
मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्री उषा ठाकुर को बताया कि 4 दिसम्बर को वह तांत्या भील को श्रद्धांजलि देने पातालपानी पहुंच रहे हैं। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने उनकी पहल पर खुशी जताई। संस्कृति मंत्री ने बताया कि पातालपानी क्षेत्र में आदिवासी संग्रहालय विकसित करने और अमर क्रांतिकारी तांत्या भील की प्रतिमा स्थापित करने की पहल की गई है।