Assembly Election 2022 Dates Live: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के लिए निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हों गई हैं. निर्वाचन आयोग (Election Commission) पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा हैं. वोटिंग शेड्यूल के अलावा, पूरे भारत में कोरोना और ओमिक्रोन मामलों की बढ़ती संख्या के बीच कोविड-19 प्रोटोकॉल की भी घोषणा की जाएगी. चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि कोरोना की वजह से चुनाव प्रभावित हुए हैं. ऐसे में हमारी ड्यूटी है कि कैसे चुनाव कराए जाएं . चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि इस बार 5 राज्यों की 690 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का मकसद कोविड सेफ चुनाव कराना है. चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने आगे कहा कि कोरोना के काले साए में चुनाव कराना बड़ी चुनौती है. चुनाव आयोग इस समय प्रेस कांफ्रेंस कर रहा है. 

LIVE UPDATE :

 

जानिए चुनाव की तारीखों के बारे में  :

  1.  उत्तर प्रदेश-  7 चरण : 10 फरवरी ,14 फरवरी , 20 फरवरी , 23 फरवरी,  27 फरवरी,  3 मार्च,  7 मार्च
  2. गोवा - 1 चरण :  14 फरवरी
  3. पंजाब -  1 चरण : 14 फरवरी
  4. मणिपुर-  2 चरण : 27 फरवरी, 3 मार्च
  5. उत्तराखंड - 1 चरण : 14 फरवरी

  " चुनाव आयुक्त के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 7, मणिपुर में 2, पंजाब-उत्तराखंड और गोवा में 1-1 चरण में होगा मतदान, 10 मार्च को आएंगे नतीजे ".

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए नए दिशा- निर्देश जारी :

  • 5 राज्य 690 विधानसभा सीट पर चुनाव
  • 18.34 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे
  • चुनाव कोविड गाइडलाइन के अनुसार होंगे
  • कुल 2 लाख 15 हजार 368 मतदान केंद्र होंगे
  • कोविड प्रसारण के लिए पोस्टल बैले सुविधा
  • उम्मीदवारों को देनी होगी आपराधिक जानकारी
  • राजनीतिक दलों के लिए बनाया गया सुविधा ऐप
  • कैंडिडेट ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे
  • सभी चुनाव अधिकारियों का होगा टीकाकरण
  • डोर टू डोर रैली के लिए 5 लोगों कों अनुमति 
  • रैली पर प्रतिबंध 
  • 15 जनवरी तक रोड शो, सैर, साइकिल या बाइक रैली और राजनीतिक रैलियों की अनुमति नहीं 
  • फिलहाल सभी राज्यों में टीकाकरण की स्थितिअच्छी है, गोवा में 95 प्रतिशत नागरिकों का टीकाकरण हुआ 
  • सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का होगा इस्तेमाल - चुनाव आयोग
  • उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन भी भर सकते हैं, सुविधा ऐप के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी 
  • पैसे के अवैध बंटवारे, शराब वितरण पर रहेगी कड़ी नजर, सभी व्यवस्थाएं अलर्ट पर 
  • चुनाव पर नजर रखेंगे 900 पर्यवेक्षक, धन का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं, सरकारी मशीनरी का नहीं होगा प्रयोग
  • हर मतदान केंद्र पर मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य 
  • मतदान केंद्रों पर विकलांग व्यक्तियों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा रहेगी 
  • प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्र होगा 
  • 24.9 लाख मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे
  • गोवा और मणिपुर में उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा 25 लाख रुपये होगी 
  • उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा 40 लाख रुपये होगी
  • 8 करोड़ से ज्यादा महिलाओं समेत 18 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे वोट 
  • उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा सीटें, पंजाब में 117, उत्तराखंड में 70, मणिपुर में 60 और गोवा में 40 सीटें
  • कोरोना काल में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण
  • विधानसभा की 690 सीटों पर होंगे चुनाव
  • आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह ने एक बड़ा कदम उठाया; वीके अवभरा होंगे पंजाब के नए डीजीपी
  • 5 में से 4 राज्यों में एनडीए सरकार : 5 में से 4 राज्यों में NDA की सरकार है, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी, गोवा में प्रमोद सावंत, मणिपुर में नोगथोम्बन बीरेन सिंह और पंजाब में कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री हैं

  • पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में चुनाव होंगे

5 राज्यों में 18.34 करोड़ मतदाता :

चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि इस बार पांच राज्यों के चुनावों में कुल 18.34 करोड़ मतदाता है, जिसमें सेवा मतदाता भी शामिल है. जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं. कुल 24.9 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे. इनमें से 11.4 लाख लड़कियां पहली बार मतदाता बनी हैं. लोगों की सुविधा के लिए सभी बूथ भूतल पर होंगे. बूथ पर सैनिटाइजर, मास्क उपलब्ध रहेंगे. पांच राज्यों में ऐसे समय में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं जब देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है और पिछले कुछ दिनों में 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. मुंबई-दिल्ली जैसे शहर पहले से ही कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से पीड़ित हैं. अब कोरोना के बढ़ते खतरे और बाकी शहरों में इसके नए वेरियंट ओमिक्रोन से पूरे देश में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं.

90 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य :

सुशील चंद्रा ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है. चुनाव आयोग के मुताबिक पहली बार वोट करने वालों को गाइड भी किया जाएगा. आयोग उन्हें एक निजी पत्र भी भेजेगा. उन्होंने कहा कि 60 से 70 प्रतिशत मतदान संतोषजनक नहीं थे और आयोग का लक्ष्य इसे 90 प्रतिशत से ऊपर रखना. 

इन पांच राज्यों में होंगे चुनाव :

  • उतार प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • मणिपुर
  • गोवा
  • पंजाब