तमिलनाडु: भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हों गया है, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीडीएस जनरल बिपिन रावत हेलीकॉप्टर में थे। घटना स्थल से 4 लोगों के शव मिले थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घटना आज दोपहर 12:40 बजे नीलगिरि पर्वत श्रृंखला में हुई। अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, पूर्व रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे के अनुसार, सीडीएस बिपिन रावत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत समेत 14 लोग सवार थे। रावत के साथ सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी थे और हेलीकॉप्टर में रावत की पत्नी मधुरिका रावत भी थीं। हेलीकॉप्टर वायुसेना अड्डे से कुन्नूर जा रहा था। पता चला है कि हेलीकॉप्टर कोयंबटूर और सुलूर के बीच जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। तमिलनाडु के कुन्नूर में जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वह वायुसेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर था। सीडीएस जनरल बिपिन रावत हेलीकॉप्टर से यात्रा कर रहे थे। वायुसेना ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

80 फीसदी जली हालत में शव मिले थे। जंगल में दुर्घटना क्षेत्र में कुछ और शव मिलने की बात कही जा रही है। अन्य शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं। उनकी भी पहचान की जा रही है। नई दिल्ली में कैबिनेट की बैठक चल रही है। बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को घटना की जानकारी दी।

एएनआई ने बताया कि हेलीकॉप्टर में चौदह लोग यात्रा कर रहे थे। इनमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी शामिल थी। रावत और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलीकॉप्टर में सवाल 14 लोगों में बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुरिका रावत, ब्रिगेडियर एल. एस लिद्दर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, नायक गुरसेवक सिंह, नायक जितेंद्र कुमार, लांस नायक विवेक कुमार, लांस नायक बी साई तेजा, हवलदार सतपाल के नाम सामने आए हैं।

सूत्रों ने कहा कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मिले शवों को तमिलनाडु के वेलिंगटन में सेना के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस बीच कहा जा रहा है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही इस घटना पर लोकसभा को जानकारी देंगे। संसद में जानकारी देने से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिपिन रावत के घर पहुचें और उनकी बेटी से बात की। मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद के लिए रवाना हुए। साथ ही सरकार की तरफ से अब आई जानकारी के अनुसार, कल सरकार इसपर अपना बयान जारी करेंगी। लेकिन उससे पहले यह जानकारी सामने आ रहीं है कि, इसमें सवार 14 में से 13 लोगों की मौत हों चुकीं हैं. इस बीच अब मिली जानकारी के अनुसार, देश के पहले CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत 13 लोग अब हमारे बीच नहीं रहें.