नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना से संक्रमित हों गए है, यह जानकारी खुद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। उन्होंने कहा "मैं कोरोना से संक्रमित हूं," संक्रमण के लक्षण हल्के हैं इसलिए मैं घर पर ही आइसोलेट हूं। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया खुद को आइसोलेट करें और कोरोना टेस्ट भी कराएं।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक :

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आज बैठक होगी, जिसमें कोरोना के मौजूदा हालात की समीक्षा की जाएगी और इससे निपटने के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल दिल्ली ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के मानक पर रेड जोन में पहुंच गई है। नियमित लॉकडाउन की स्थिति है। हालांकि, ज्यादातर मामले अभी गंभीर नहीं हैं। अस्पतालों में भी बेड खाली हैं। भविष्य की स्थिति का आकलन करके येलो अलर्ट जारी रखा जाए, इस पर निर्णय लिया जाएगा।

दिल्ली के अस्पताल बन रहे हॉट स्पॉट :

कोरोना के संक्रमण से दिल्ली के अस्पताल एक बार फिर हॉट स्पॉट बनते जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ही 5 बड़े अस्पतालों के कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सफदरजंग अस्पताल में 23, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 15, आरएमएल में 11, एम्स ट्रॉमा सेंटर में छह और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में चार रेजिडेंट डॉक्टरों को कोरोना हो गया है। इन पांचों सहित दिल्ली में लगभग 59 डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों कों कोरोना वायरस हुआ है।