कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों और ट्वीट्स से चर्चा में रहते हैं. अब एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने कुछ ऐसा ट्वीट किया है जिससे हड़कंप मच सकता है. दरअसल दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री को लेकर विवादित टिप्पणी की है और लिखा है कि भारत के लिए सबसे खतरनाक जहर नफरत का जहर है.

 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में क्या लिखा?
एक यूट्यूब चैनल का लिंक साझा करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा, "भारत के लिए सबसे खतरनाक जहर नफरत का जहर है, जिसे हर फासीवादी तानाशाह सत्ता हासिल करने और बनाए रखने के लिए फैलाता है।" एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा, "नफरत के इस जहर ने जर्मनी को बर्बाद कर दिया है और अब यह भारत को बर्बाद कर रहा है। जागो युवाओं को।"

दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने पीएम मोदी की तुलना जर्मन तानाशाह हिटलर से की और हैशटैग लिखा "मोदी-हिटलर भाई भाई।"