प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल संस्था को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा कि, आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल सोशल एंड इन्वायरन्मेन्ट वेलफेयर फाउंडेशन के श्री स्पर्श द्विवेदी जी, श्री अरुण गौतम जी, सुश्री दीपा सोनी जी और श्री आशीष मिश्रा जी के साथ करंज और गुलमोहर का पौधा रोपा।
आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल सोशल एंड इन्वायरन्मेन्ट वेलफेयर फाउंडेशन के श्री स्पर्श द्विवेदी जी, श्री अरुण गौतम जी, सुश्री दीपा सोनी जी और श्री आशीष मिश्रा जी के साथ करंज और गुलमोहर का पौधा रोपा। #OnePlantADay pic.twitter.com/qz4qSPpsdz
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 8, 2021
अब तक संस्था 20000 से अधिक पौधों का रोपण कर चुकी है। #COVID19 काल में जरूरतमंदों को भोजन व राशन भी उपलब्ध कराया।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 8, 2021
इस बार भी जिला काइसिस मैनेजमेंट कमेटी के साथ प्लाज्मा एवं ब्लड उपलब्ध करवाने में संस्था अपना योगदान दे रही है। संस्था को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं। #OnePlantADay pic.twitter.com/Gu9ZFx3mHy
उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि, अब तक संस्था 20000 से अधिक पौधों का रोपण कर चुकी है। कोरोना काल में जरूरतमंदों को भोजन व राशन भी उपलब्ध कराया। इस बार भी जिला काइसिस मैनेजमेंट कमेटी के साथ प्लाज्मा एवं ब्लड उपलब्ध करवाने में संस्था अपना योगदान दे रही है। संस्था को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
बता दें कि इससे पहले, नगर निगम भोपाल ने ड्रीम भोपाल ग्रीन भोपाल को 2021 में लगातार दूसरे वर्ष नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में चयनित किया हैं। स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के इस कार्यक्रम में कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया कमिश्नर बीएमसी केवीएस चौधरी एवं अपर कमिश्नर एमपी सिंह भी मौजूद थे।