15 नवंबर को भोपाल आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारियों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद जुटे हुए हैं. मुख्यमंत्री हर कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं. दरअसल पीएम मोदी आदिवासी गौरव सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. ऐसे में सीएम शिवराज भी अपनी पत्नी साधना के साथ आदिवासी रंग में नजर आ रहे हैं.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंह चौहान ने आदिवासी पोशाक में पत्नी साधना सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है. जिसमें मुख्यमंत्री पूरी तरह आदिवासी रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए सीएमए ने कैप्शन में लिखा है कि ''हमारी संस्कृति हमारा स्वाभिमान है.'' कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के कई कलाकार भी शामिल होंगे.
उल्लेखनीय है कि 15 नवंबर को होने वाले आदिवासी गौरव दिवस महासभा में आदिवासी गौरव की झलक देखने को मिलेगी. मंच से लेकर अन्य व्यवस्था आदिवासी संस्कृति पर आधारित की जा रही है. कार्यक्रम स्थल की समीक्षा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि 15 से 22 नवंबर तक राज्य भर में आदिवासी सप्ताह मनाया जाएगा. भोपाल में होने वाला कार्यक्रम आदिवासियों के जीवन को बदलने का कार्यक्रम है.
भोपाल के जंबुरी मैदान में आयोजित आदिवासी गौरव सम्मेलन कई मायनों में खास है.इस कार्यक्रम में सीएम पीएम मोदी राज्य भर के आदिवासी समुदाय की कला और संस्कृति का परिचय देंगे. कार्यक्रम के दौरान कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पीएम मोदी का भी आदिवासी अंदाज में स्वागत होगा. इस कार्यक्रम में राज्य भर से करीब 2 लाख आदिवासियों को लाने की तैयारी चल रही है. इस बीच कई आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, वहीं मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में इस दिन छुट्टी का भी ऐलान किया गया है. इस मौके को धूमधाम से मनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है. इसलिए सीएम शिवराज भी अब से आदिवासी रंग में रंगे नजर आ रहे हैं.