ड्रोन मेला 11 दिसंबर को MITS (माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस) में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर खनन, शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भूमि अभिलेख के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ड्रोन मेले में सभी प्रकार के ड्रोन की प्रस्तुति देने के निर्देश दिये गये।
मध्य प्रदेश में ड्रोन मेले का पहली बार आयोजन ग्वालियर में 11 दिसंबर को किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ड्रोन प्रदर्शनी एवं ड्रोन स्पर्धा भी होगी। मध्यप्रदेश में अपनी तरह के इस पहले आयोजन में होने वाले रोमांचक अनुभव का हिस्सा बनने के लिए आप सभी आमंत्रित हैं। ज़रूर आएँ! pic.twitter.com/274A2ZWsKQ
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) December 8, 2021
उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी, उन्होंने लिखा- मध्य प्रदेश में ड्रोन मेले का पहली बार आयोजन ग्वालियर में 11 दिसंबर को किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ड्रोन प्रदर्शनी एवं ड्रोन स्पर्धा भी होगी। मध्यप्रदेश में अपनी तरह के इस पहले आयोजन में होने वाले रोमांचक अनुभव का हिस्सा बनने के लिए आप सभी आमंत्रित हैं। ज़रूर आएँ!