पनामा पेपर्स लीक मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी ने तलब किया गया है। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन को पहले भी दो बार फोन किया जा चुका था, लेकिन दोनों बार ऐश्वर्या ने नोटिस को टालने की गुजारिश की थी। मामला टालने के लिए पहले पनामा पेपर्स लीक की जांच कर रहे एक विशेष जांच दल से यह अनुरोध किया था।

विश्व प्रसिद्ध पनामा पेपर्स लीक मामले में बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आज दिल्ली के लोक नायक भवन में ईडी के सामने पेश होंगी। सूत्रों के मुताबिक ईडी के अधिकारियों ने सवालों की लिस्ट पहले ही तैयार कर ली है।

दरअसल, पनामा पेपर्स मामले में भारत के करीब 500 लोग शामिल थे। इन नेताओं में अभिनेता, खिलाड़ी, व्यवसायी, हर वर्ग के प्रमुख लोग शामिल हैं। इन लोगों पर टैक्स चोरी का आरोप है। अब कर अधिकारी जांच कर रहे हैं।

एक महीने पहले अभिषेक बच्चन की हुई थी जांच :

पनामा पेपर्स मामले की जांच पिछले कुछ समय से चल रही है। ईडी के अधिकारियों ने देश की कई बड़ी हस्तियों पर यह आरोप लगाया है। इस जांच में एक महीने पहले अभिषेक बच्चन भी ईडी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कुछ दस्तावेज ईडी अधिकारियों को सौंपे थे। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, उनके पिता अमिताभ बच्चन को भी जल्द ही इस मामले में ईडी के नोटिस के साथ बुलाया जाएगा।