भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर के कमला नेहरू अस्पताल में लगी आग का असर पड़ रहा है. बता दें कि सरकार ने चिकित्सा विभाग में बड़ा बदलाव किया है. सरकार ने चिकित्सा विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े को चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया है.

इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव अलका श्रीवास्तव को अगले आदेश तक अस्थाई रूप से सचिव मध्य प्रदेश खाद्य आयोग के पद पर तैनात किया गया है. आयुक्त निशांत वरवड़े अपने वर्तमान आयुक्त पद के साथ-साथ सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे.

आग का ऑडिट नहीं हुआ तो बढ़ेगी परेशानी

हमीदिया की घटना से सबक लेते हुए सरकार सख्त हो गई है। सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग ने सभी अस्पतालों से फायर ऑडिट रिपोर्ट मांगी है. 30 नवंबर तक फायर ऑडिट नहीं कराने वाले अस्पताल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है. राज्य के सभी कलेक्टरों, निगम आयुक्तों, सीएमओ और विभाग के संयुक्त संचालकों से रिपोर्ट मांगी गई है.

फायर ऑडिट का निरीक्षण करेंगे 57 दमकल अभियंता सभी अस्पतालों को 30 नवंबर तक गूगल शीट पर फायर ऑडिट की जानकारी देनी होगी.