जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प हो गई। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। चांदगाम इलाके में सेना और आतंकियों के बीच हुई झड़प सेना के लिए एक बड़ी कामयाबी थी। सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि इलाके में आतंकवादी हैं, जिसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। आईजीपी कश्मीर ने कहा कि पुलवामा मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए। इनमें से एक पाकिस्तान का रहने वाला था। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने मौके से 2 एम-4 कार्बाइन और 1 एके सीरीज राइफल के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया।
J&K: An encounter is underway between security forces and terrorists in Chandgam area of Pulwama district. One terrorist has been killed in the operation, as per police.
— ANI (@ANI) January 5, 2022
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/uAZJwwpqTo
मंगलवार को दो आतंकियों हुए थे ढेर :
इससे पहले मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ झड़प में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के ओके गांव को घेर लिया और वहां तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें सेना और आतंकवादियों के साथ संघर्ष में सेना को सफलता मिली।
LoC में घुसपैठ की कोशिश नाकाम :
घाटी में सुरक्षा बल लगातार आतंकी गतिविधियों और उनकी घुसपैठ को रोक रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी से घुसपैठ की आतंकियों की कोशिश को नाकाम कर दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि बिम्बर गली सेक्टर में हमीरपुर इलाके में गश्त के दौरान जवानों ने संदिग्ध आतंकवादियों के एक समूह की गतिविधियों पर ध्यान दिया, जो अंधेरे में सीमा पार कर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। चौकसी ने उग्रवादी समूह को चुनौती देकर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इसी दौरान लैंडमाइन में विस्फोट हो गया।
भारतीय सेना ने आतंकवादियों द्वारा जवाबी कार्रवाई करने के सभी प्रयासों को लगातार विफल कर दिया। हालांकि आतंकी लगातार भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।
#UPDATE | Three JeM terrorists killed in an encounter with security forces in Chandgam, Pulwama. One of them is a Pakistani national. Incriminating materials, arms & ammunition including 2 M-4 carbines & 1 AK series rifle recovered: IGP Kashmir
— ANI (@ANI) January 5, 2022