महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक अब ड्रग मामले को लेकर आमने-सामने हैं। देवेंद्र फडणवीस ने अब नवाब मलिक पर पलटवार किया है। फडणवीस ने कहा कि मलिक ने अमृता और ड्रग तस्कर जयदीप राणा की जो तस्वीर साझा की, वह 4 साल पुरानी है। उनके परिवार का जयदीप राणा से कोई लेना-देना नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने भी नवाब मलिक पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नवाब मलिक का संबंध अंडरवर्ल्ड से है, जिसका सबूत वह दीवाली के बाद मीडिया और शरद पवार को देंगे।

नवाब मलिक ने सोमवार को कुछ तस्वीरें ट्वीट कीं। इसमें देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता फडणवीस हैं। अलग-अलग फोटो में एक शख्स इन दोनों के साथ खड़ा है। नवाब मलिक के अनुसार, जयदीप राणा ड्रग तस्कर है और फिलहाल जेल में है। राणा को कथित तौर पर इस साल जून में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था।

नवाब मलिक के आरोपों पर फडणवीस ने सवाल किया कि फोटो चार साल पुरानी थी और मलिक ने आज इसे क्यों साझा की। उन्होंने आगे कहा कि वह व्यक्ति रिवर मार्च ऑर्गनाइजेशन के लोगों के साथ आया था और ड्रग्स मामले में उसका नाम आने से पहले बैठक हुई थी।